[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, गया जी में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती, देखिए पूरा शेड्यूल

बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, गया जी में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती, देखिए पूरा शेड्यूल

0
बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, गया जी में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती, देखिए पूरा शेड्यूल
अवर प्रादेशिक नियोजनालय की तस्वीर

गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Job News:
गया जी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार मौका सामने आया है. जिला नियोजनालय की ओर से 18 जून को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 200 युवाओं का चयन करेगी. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

18 जून को लगेगा रोजगार शिविर

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 18 जून (गुरुवार) को रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा. नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

200 पदों पर होगी भर्ती, डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा अवसर

रोजगार शिविर में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी. कंपनी कुल 200 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा निर्धारित की गई है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 13.30.27 1 11
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

18 से 26 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

कंपनी द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. योग्य उम्मीदवारों को सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

23,540 रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 17,600 रुपये से 23,540 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा और परिवहन सुविधा का लाभ भी मिलेगा. यह पैकेज युवाओं के लिए आकर्षक रोजगार अवसर माना जा रहा है.

बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु में मिलेगी नौकरी

रोजगार शिविर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी. इनमें जिगनी (बेंगलुरु), चेन्नई और तमिलनाडु स्थित उत्पादन इकाइयां शामिल हैं. इससे युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा.

सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा चयन अभियान

रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों को समय से पहुंचकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा साथ लाने की सलाह दी गई है. नियोजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निःशुल्क होगी. किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है. ऐसे में रोजगार की तलाश कर रहे डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.

एक नजर में रोजगार शिविर

  • तिथि: 18 जून 2026
  • स्थान: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर, गया
  • कंपनी: विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • पद: प्रोडक्शन ऑपरेटर
  • रिक्तियां: 200
  • योग्यता: डिप्लोमा
  • आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष
  • वेतन: ₹17,600 से ₹23,540 प्रतिमाह
  • अन्य सुविधाएं: पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन एवं परिवहन सुविधा
  • कार्यस्थल: बेंगलुरु, चेन्नई एवं तमिलनाडु
  • समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

Also Read: गया जी को मिली 170 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट ने बिहार के दूसरे टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

Previous article पति ने छोड़ा साथ, ससुराल वालों ने भी बंद किये दरवाजे, शंभुगंज की विवाहिता पहुंची पुलिस के पास
Next article Sheohar News: तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel