गया जी के 1.35 लाख छात्रों को मिलेगी मार्कशीट, DEO ने स्कूलों को वितरण का दिया निर्देश

Gaya Board Result News: गया जी में डीइओ कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अंकपत्र प्राप्त कर छात्रों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

By Sakshi kumari | June 12, 2026 1:03 PM

गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Board Result :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की मार्कशीट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है. इसके बाद डीइओ कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अंकपत्र प्राप्त कर छात्रों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

मैट्रिक के 69,329 छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2026 के कुल 69,329 विद्यार्थियों की मार्कशीट उपलब्ध करा दी गई है. कई विद्यालयों में इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है.

इंटर के 65,689 छात्रों को भी मिलेगा अंकपत्र

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के 65,689 विद्यार्थियों की मार्कशीट भी लगभग सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है. कुछ स्कूलों में वितरण की प्रक्रिया जारी है.

नामांकन और आगे की पढ़ाई में नहीं होगी परेशानी

डीइओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंकपत्र प्राप्त कर जल्द से जल्द छात्रों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया है. इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Also Read: गया जी में पानी की तलाश में जंगल से गांव पहुंचा हिरण, आवारा कुत्तों ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत