[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया सीयूएसबी में नये अकादमिक सत्र की शुरुआत

सीयूएसबी में नये अकादमिक सत्र की शुरुआत

0
सीयूएसबी में नये अकादमिक सत्र की शुरुआत

दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन गया. विश्वविद्यालय अनुदान आयोजग (यूजीसी) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ मंगलवार को सीयूएसबी में 17 अंडरग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए नये अकादमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत हो गयी. उत्साह से भरे मन और आंखों में उज्ज्वल भविष्य का सपना लिए सोमवार को 17 अंडरग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले नये छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में विवि कैंपस में उपस्थित हुए. पीआरओ मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि इसमें चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी ऑनर्स, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए, बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड के साथ इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किये गये पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी पीजी पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों क्रमशः भूगोल, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान व आइआर, इतिहास, समाजशास्त्र में भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य व हिंदी के छात्र दीक्षारंभ में शामिल हुए. नये सत्र के पहले दिन नये विद्यार्थियों को विवि के विभिन्न आयामों व संसाधनों से रू-ब-रू कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विवि के आर्यभट्ट भवन (स्कूल ऑफ साइंस बिल्डिंग), चाणक्य भवन (स्कूल ऑफ सोशल साइंस बिल्डिंग) एवं मालवीय भवन (स्कूल ऑफ एजुकेशन) में संचालित विभागों के अध्यक्षों के मार्गदर्शन में प्राध्यापकों द्वारा आयोजित किया गया. ओरिएंटेशन में इस सत्र में नामांकन प्राप्त करने वाले ज्यादातर छात्र उपस्थित थे और तय कार्यक्रम के अनुसार ओरिएंटेशन की शुरुआत छात्रों का अपने संबंधित विभागों में औपचारिक परिचय से हुई. इसके बाद नये छात्र विवि में दिये जाने वाले की विभिन्न संसाधनों जैसे लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब आदि से रूबरू हुए. दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत इस सप्ताह विभिन्न विभागों की ओर से छात्रों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं व संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Gaya Hindi News : यहां गया से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel