[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डीलर पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीडीओ को घेरा

डीलर पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीडीओ को घेरा

0
डीलर पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीडीओ को घेरा
मौसम का सांकेति

रमना. प्रखंड के बगौंधा व मूर्ति टोला के ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर रामस्वरूप राम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बीडीओ सह एमओ को 20 मिनट घेरे रखा. इस दौरान लाभुक डीलर पर मार्च महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसे बदलने की मांग पर अड़े थे. ग्रामीणों का आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बावजूद मार्च माह का राशन डीलर नहीं दे रहा है. लाभुकों ने इसके चार दिन पूर्व डीलर दुकानदार रामस्वरूप राम पर अंगूठा लगाकर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए बीडीओ विकास पांडेय व प्रमुख करुणा सोनी से जांच कर करवाई की मांग की थी. अभी तक राशन नहीं दिया गया : लाभुक संतोष यादव, राजेंद्र यादव, जितेंद्र पासवान, चंदन यादव, जितेंद्र यादव, बालमुकुंद यादव, राजेश्वर यादव, जन्मेजय यादव, आशीष यादव, मुकेश प्रजापति, शंकर यादव, पप्पू प्रजापति, सूरज पासवान, अशोक यादव, प्रमिला देवी, प्रभा देवी एवं कृष्णा बियार ने बताया कि मार्च महीना के दूसरे सप्ताह में डीलर ने सभी लाभुकों से अंगूठा लगवा लिया है. लेकिन अभी तक राशन नहीं दिया गया है. वहीं राशन लेने जाने पर डीलर के द्वारा गलत शब्द का प्रयोग किया जाता रहा है. ग्रामीण इसपर जांच कर उचित करवाई की मांग कर रहे थे. शिकायत के बाद प्रमुख ने की थी जांच : बताया गया कि चार दिन पूर्व प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने लाभुकों की शिकायत के बाद राशन दुकान की जांच की थी. गोदाम में राशन नहीं होने सहित अन्य अनियमितता को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को सूचित किया था. लेकिन इसके बाद कार्रवाई नहीं होने से लाभुक आक्रोशित थे. शुक्रवार को काफी संख्या में लाभुक प्रखंड कार्यालय का घेराव करने पहुंच गये. फिर जांच करने पहुंचे, पर डीलर घर पर नहीं मिला : भारी आक्रोश को देखते हुए बीडीओ विकास पांडेय व प्रमुख करुणा सोनी डीलर दुकान की जांच करने पहुंचे. लेकिन डीलर घर पर नहीं मिला. इससे महिला लाभुक और आक्रोशित हो गयीं. सभी ने बीडीओ की गाड़ी के सामने आकर डीलर को बुलाने व दुकान स्थानांतरण करने की मांग करने लगीं. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीडीओ की गाड़ी को वहां से निकाला. समझाने पर करनी पड़ी मशक्कत : आक्रोशित लाभुकों को समझाने के लिए प्रमुख करुणा सोनी व मुखिया प्रतिनिधि बिरंची पासवान को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि इसी मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel