[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गयाजी में बाइक से 15.3 किलो डोडा भूसी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में बाइक से 15.3 किलो डोडा भूसी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
गयाजी में बाइक से 15.3 किलो डोडा भूसी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बांकेबाजार थाना परिसर.

बांके बाजार (गयाजी) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट Gayaji News: बांकेबाजार थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ डोडा भूसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने टीवीएस बाइक पर लादकर ले जाए जा रहे 15.3 किलोग्राम डोडा भूसी भी बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, एसआई राम इकबाल यादव के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में सुबह जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाबा धाम स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार के समीप एक टीवीएस बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान बाइक पर रखे सामान से डोडा भूसी बरामद हुआ.

मादक पदार्थ व बाइक जब्त,गिरफ्तार से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा बरामद मादक पदार्थ एवं बाइक को जब्त कर थाना लाया गया.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: गयाजी में पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

Previous article हाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Next article खरसावां में रज संक्रांति पर उमड़ा जन सैलाब, 140 वर्षों से निभाई जा रही है अनूठी परंपरा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel