[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिजली पोल से टकराया ऑटो, तार टूटकर गिरने से चपेट में आये पांच लोग जख्मी

बिजली पोल से टकराया ऑटो, तार टूटकर गिरने से चपेट में आये पांच लोग जख्मी

0
बिजली पोल से टकराया ऑटो, तार टूटकर गिरने से चपेट में आये पांच लोग जख्मी

बेलागंज के गोपालपुर में अनियंत्रित हो गया था ऑटो प्रतिनिधि, बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो बिजली के खंभे से टकरा गया. टक्कर के बाद 11,000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूट कर ऑटो पर गिर गया. इससे ऑटो में सवार तीन लोगों सहित पास में मौजूद दो महिलाएं बिजली की चपेट में आ गयी. इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल चाकंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, चाकंद की ओर से एक ऑटो पंचानपुर थाना क्षेत्र के बेलमा गांव जा रहा था, जिसमें तीन लोग सवार थे. गोपालपुर गांव पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे बिजली का तार टूट कर गिर गया. इसी दौरान सड़क किनारे गली में बर्तन धो रही एक महिला और एक बच्ची भी टूटे बिजली तार की चपेट में आ गयी. क्या कहते हैं थानेदार थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि घायलों में संदीप कुमार और धीरज कुमार सहित अन्य बेलमा गांव के निवासी हैं, जबकि रोशनी कुमारी और खुशबू कुमारी गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए बिजली विभाग को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel