[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया मंत्री ने शिक्षाकर्मियों के 47 आश्रितों को बांटे नियुक्ति पत्र

मंत्री ने शिक्षाकर्मियों के 47 आश्रितों को बांटे नियुक्ति पत्र

0
मंत्री ने शिक्षाकर्मियों के 47 आश्रितों को बांटे नियुक्ति पत्र

गया जी. शिक्षा विभाग द्वारा मृत शिक्षकों व शिक्षाकर्मियों के आश्रितों के लिए शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम ऑफिस सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, सांसद जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि रोमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से उम्मीदवारों को अनुकंपा आधारित नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया. कुल 47 लोगों को नियुक्ति पत्र बंटे. इनमें 44 क्लर्क व तीन परिचारी पद पर शिक्षा विभाग को ज्वाइन करेंगे. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति होगी. इससे पहले एक सितंबर को हरिदास सेमिनरी प्लस टू स्कूल परिसर में स्थित ऑडोटोरियम में अनुकंपा पर 134 आश्रितों के नियुक्ति पत्र बांटे गये थे. कुल मिलाकर 181 आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा चुका है. गौरतलब है कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए करीब 260 आवेदन प्राप्त हुए थे. सभी उम्मीदवारों को मंत्री ने शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel