[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गया जंक्शन पर होगी अतिरिक्त जवानों की तैनाती

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गया जंक्शन पर होगी अतिरिक्त जवानों की तैनाती

0
श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गया जंक्शन पर होगी अतिरिक्त जवानों की तैनाती

गया. श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गया सहित अन्य रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा हाइटेक की जायेगी. इसमें स्पेशल फोर्स की तैनाती की जायेगी. प्रवेश व निकासी द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाये जायेंगे. स्टेशन परिसर में 100 से अधिक जगह चिह्नित किये जायेंगे, जहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी. डॉग स्क्वाड भी तैनात किया जायेगा. उक्त बातें रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने रेल डीएसपी, रेल इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्षों के साथ बैठक करने के दौरान रविवार को कही. उन्होंने कहा कि गया रेलवे स्टेशन आने-जानेवाले कांवरियों के साथ-साथ यात्रियों पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. यात्रियों की सुरक्षा के दौरान लापरवाही करनेवाले पुलिस अधिकारी व जवानों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा रेल एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला फोर्स की तैनाती की जायेगी. खुले जगह की बैरिकेड भी की जा रही है. स्टेशन पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ सहायता केंद्र भी स्थापित किया जायेगा. रेल एसपी ने कहा कि रेल यात्रियों को श्रावणी मेले के दौरान हेल्प काउंटर भी संचालित किये जायेंगे. रेल एसपी ने बताया कि सादे लिबास में रेल पुलिस चोर-उच्चकों पर नजर रखेगी. श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों से आने वाले कांवरिया की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी. रेल एसपी ने बताया कि गया से सुल्तानगंज की ओर जानेवाली सभी ट्रेनों पर विशेष नजर रखेगी जायेगी. यहीं नहीं, पुलिस की निगरानी में ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगी. उन्होंने कहा कि ट्रेन में ध्वनि विस्तारक यंत्र से रेल पुलिस कांवरियों को सारी जानकारी देगी. नशाखुरानी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. मेला के दौरान स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलेगा. संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी रेल पुलिस तैनात रहेगी. चोर-उच्चका स्टेशन परिसर नहीं प्रवेश करें, इसकी योजना तैयार की जा रही है. इस मौके पर रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, गया सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel