[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया भाई को स्टेशन छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

भाई को स्टेशन छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

0
भाई को स्टेशन छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

मानपुर. गया-बिहारशरीफ फोरलेन पर शनिवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. मायापुर और बुधगेरे बाजार के बीच एक ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार 26 वर्षीय युवक को बेरहमी से रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान मगध मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के बुधघरिया गांव निवासी परमानंद मिस्त्री के बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सन्नी का भाई दूसरे शहर में कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता है और होली की छुट्टी मनाने गांव आया हुआ था. शनिवार सुबह सन्नी अपने उसी भाई को बाइक से गया रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था. वहां से घर लौटने के दौरान सुबह करीब पांच बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सन्नी को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था. वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गयीं. युवक की मौत और पोस्टमार्टम के बाद गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

चार साल पहले हुई थी शादी, गांव में पसरा मातम

पंचायत के मुखिया संतोष साह ने बताया कि सन्नी बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था. उसकी शादी चार-पांच साल पहले ही हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है. इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार और पूरे बुधघरिया गांव में कोहराम मच गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है. पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये का पारिवारिक लाभ और मुखिया के माध्यम से कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ मुहैया करा दिया गया है. परिजनों की लिखित शिकायत (तहरीर) के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel