[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया तीन दिन चली जांच में 75.5 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा

तीन दिन चली जांच में 75.5 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा

0
तीन दिन चली जांच में 75.5 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा

गया जी. शहर के मुख्य बाजार जीबी रोड स्थित प्रतिष्ठित रेडीमेड कपड़ा दुकान अग्रवाल एंड संस पर वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी शुक्रवार की शाम पूरी हो गयी. कर चोरी की गुप्त सूचना पर मगध प्रमंडल के अपर राज्य कर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई बुधवार को शुरू हुई थी. लगातार तीन दिनों तक चली इस मैराथन जांच में विभाग ने करीब 75.5 लाख रुपये की एसजीएसटी के हेराफेरी का बड़ा खुलासा हुआ है. 28 पदाधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम ने दुकान के एक-एक सामान और कागजात का बारीकी से मिलान किया. जांच के दौरान पहले दिन रात में दुकान को और दूसरे दिन (गुरुवार) दुकान के ऑफिस को सील कर दस्तावेजों को सुरक्षित किया गया था. अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दुकान में उपलब्ध सामानों की करीब 12 पन्नों की सूची तैयार की गयी. जब इस सूची का वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया, तो करीब तीन करोड़ रुपये का सामान कम पाया गया. उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक रेडीमेड कपड़ों पर 2500 रुपये से कम की खरीद पर 5% और इससे ऊपर की खरीद पर 12% टैक्स भुगतान का प्रावधान है. जांच में साफ हुआ कि तीन करोड़ रुपये का सामान बेच तो दिया गया, लेकिन उसका टैक्स सरकारी खाते में जमा नहीं किया गया.

मौके से 20 लाख की वसूली

विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान में मिली बिक्री पंजी की जांच में भी करीब 50 लाख रुपये का टैक्स बकाया निकला. स्टॉक की हेराफेरी और रजिस्टर की गड़बड़ी को मिलाकर कुल 75.5 लाख रुपये की टैक्स चोरी (एसजीएसटी) का मामला सामने आया है. विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक से मौके पर ही 20 लाख रुपये वसूल कर लिये हैं. शेष बकाया राशि को जुर्माना के साथ जल्द से जल्द जमा करने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

दो दर्जन दुकानदार रडार पर

इस कार्रवाई से शहर के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. अपर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग को शहर सहित पूरे जिले में ऐसे दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की शिकायतें मिली हैं, जो कारोबार की तुलना में बहुत कम टैक्स जमा कर रहे हैं. इन सभी पर बहुत जल्द कार्रवाई शुरू की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel