[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया एसएफसी को अब तक 91% सीएमआर आपूर्ति, आज अंतिम दिन

एसएफसी को अब तक 91% सीएमआर आपूर्ति, आज अंतिम दिन

0
एसएफसी को अब तक 91% सीएमआर आपूर्ति, आज अंतिम दिन

गया. खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत पैक्स, व्यापार मंडलों द्वारा खरीद किये गये धान के समतुल्य शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किये जाने की डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने समीक्षा की. जिला टास्क फोर्स की मंगलवार को आयोजित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गयी. इसमें समितियों द्वारा अब तक जमा किये गये सीएमआर की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान पृच्छा करने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पैक्स, व्यापार मंडलों द्वारा 126908.265 टन धान की खरीद हुई है. इसके समतुल्य 86297.620 टन सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को निर्धारित 31 जुलाई तक की जानी है. इसमें अभी तक 78920.378 मीटरिक टन (91.45%) सीएमआर की आपूर्ति की जा चुकी है. जिले में अभी भी 91 समितियां ऐसी हैं, जहां एक लॉट से अधिक सीएमआर की आपूर्ति करना शेष है. समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को कड़े निर्देश दिये. उन्होंने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को पैक्स में कैंप करते हुए शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति कराने की सख्त हिदायत दी. जिन समितियों द्वारा सीएमआर की आपूर्ति नहीं की जाती है, उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने, नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया. समीक्षा के दौरान पाया गया की केर पैक्स में 11.59 लॉट, असलेमपुर पैक्स में 8.49 लॉट, नगर पंचायत पैक्स शेरघाटी में 6.42 लॉट, चिताबकला पैक्स में 5.37 लॉट, चौबार पैक्स में 5.13 लॉट, काबर पैक्स में 5.11 लॉट, भारे पैक्स में 5.10 लॉट, परसावां पैक्स में 5.10 लॉट, कुरमावों पैक्स में 4.91 लॉट, धरहराकलां पैक्स में 4.76 लॉट, एरकी पैक्स में 4.71 लॉट, मटिहानी पैक्स में 4.63 लॉट, कपसिया पैक्स में 4.60 लॉट, केनार पहाड़पुर पैक्स में 4.15 लॉट, बारी पैक्स में 4.15 लॉट, भदेजा पैक्स में 4.12 लॉट, अइमा पैक्स में 4.05 लॉट आदि पैक्सों में सबसे अधिक सीएमआर जमा करना शेष है. डीएम ने इन सभी पैक्स अध्यक्षों से सीएमआर आपूर्ति नहीं करने के संबंध में पूछताछ की व संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण संबंधित पैक्स अध्यक्षों को फटकार लगाते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अभी तक सीएमआर जमा नहीं करने वाले 91 समितियों की जांच करने व प्रतिदिन सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा करने का निदेश दिया गया. संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पर भी विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel