[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया 40 देशों के 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने गया जी में किया पिंडदान

40 देशों के 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने गया जी में किया पिंडदान

0
40 देशों के 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने गया जी में किया पिंडदान

इजरायल-ईरान युद्ध में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघाट पर विधि-विधान से श्राद्धकर्म और तर्पण संपन्न संवाददाता, गया जी. दुनिया के 40 देशों के 76 श्रद्धालु गया जी में तीर्थ पुरोहितों के निर्देशन में विष्णुपद मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान विष्णु के चरण, माता लक्ष्मी व मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया. इसके बाद सभी श्रद्धालु फल्गु नदी के पश्चिम तट स्थित देवघाट पहुंचे और तीर्थ पुरोहित मोहन बारिक, कमल बारिक व छोटू बारिक के निर्देशन में अपने पितरों के साथ-साथ इजरायल-ईरान युद्ध में मारे गये ज्ञात-अज्ञात लोगों की आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर विधि-विधान से पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण किया. पिंडदान का कर्मकांड करा रहे पंडा छोटू बारिक ने बताया कि सभी विदेशी श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था, श्रद्धा व भक्ति के साथ अनुष्ठान संपन्न किया. रूस, अमेरिका, जापान समेत 40 देशों के श्रद्धालु शामिल इन श्रद्धालुओं का नेतृत्व कर रहे जगतगुरु साईं लक्ष्मी देवी आश्रम, वाराणसी के प्रभारी दिवेश दास ने बताया कि सभी श्रद्धालु बोधगया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन में शामिल होने आये थे. यहां आने के बाद विष्णुपद मंदिर और पिंडदान की महत्ता जानकर सभी ने दर्शन-पूजन व पितरों को पिंडदान करने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि पंडा छोटू बारिक व मोहन बारिक के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के साथ-साथ अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी पिंडदान व तर्पण किया. उन्होंने बताया कि अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, रूस, जापान, लंदन व इंग्लैंड समेत दुनिया के 40 देशों के 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel