नगर निगम कार्यालय परिसर में होगा अनुश्रवण डाटा सेंटर का निर्माण
डीएम ने अफसरों को दिये दिशा-निर्देशफोटो- गया रोशन- 530- अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शशांक शुभंकर.
मुख्य संवाददाता, गया जीडीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर परियोजना के तहत गया जी शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी सर्विलांस एंड ट्रैफिक सिस्टम इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत 75 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पोल के साथ सीसीटीवी को लगाया जाना है. डीएम ने बताया कि शहरी इलाकों में 294 पोलों पर 668 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. ट्रैफिक व सीसीटीवी कैमरे के लिए अनुश्रवण डाटा सेंटर का निर्माण नगर निगम गया जी स्थित कार्यालय परिसर में कराया जा है. इसमें 16 मॉनिटरिंग स्क्रीन के माध्यम से ट्रैफिक सिस्टम एंड सीसीटीवी को कनेक्ट किया जायेगा. इस परियोजना के तहत जनरल सर्विलांस, ऑटोमेटिक नंबर रिकॉज्नाइनेशन, एडपटिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, फेस रिकॉज्नाइनेशन सिस्टम, पब्लिक ऐडरेसिंग सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स का कार्य जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि पांच नंबर गेट से मगध विश्वविद्यालय तक कुल छह (पांच नंबर गेट, धनावां मोड़, टेकुना फारम, जॉनपुर मोड़, दोमुहान और मगध विद्यालय गेट के पास) एवं अन्य स्थानों पर कैमरे लगायें जायेंगे. अधिकारियों ने डीएम को बताया कि इसमें नेशनल हाइवे व पथ निर्माण विभाग से एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है. इस पर डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर एक बैठक कर एनओसी शीघ्र दिलाना सुनिश्चित करें.