[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जंक्शन पर पांच से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, दर्जन भर के रूट बदले

गया जंक्शन पर पांच से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, दर्जन भर के रूट बदले

0
गया जंक्शन पर पांच से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, दर्जन भर के रूट बदले
Allahabad: A train halts on inundated railway tracks following heavy rainfall, at a railway station in Prayagraj (Allahabad), Monday, Sept. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI9_30_2019_000249A)

गया जी. पूर्व मध्य रेलवे ने गया जंक्शन पर बड़े पुनर्विकास कार्य को लेकर 45 दिनों के संशोधित ब्लॉक प्रोग्राम की घोषणा की है. इस निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म संख्या पांच, छह और सात पर परिचालन बाधित रहेगा. रेलवे के इस फैसले से पांच फरवरी से 21 मार्च तक रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बड़ा बदलाव

पटना-भभुआ इंटरसिटी (13243/44): यह ट्रेन अब गया के बजाय पटना-आरा-सासाराम के रास्ते भभुआ जायेगी.

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24): राजगीर से चलने वाली यह ट्रेन गया नहीं जायेगी. इसे राजगीर-पटना-डीडीयू-वाराणसी के रास्ते चलाया जायेगा.गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329/30): पटना और धनबाद के बीच चलने वाली यह ट्रेन अब गया के बजाय इस्लामपुर-तिलैया-प्रधानखंटा रूट से चलेगी.

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18625/26): इस ट्रेन का परिचालन भी अब गया रूट के बजाय तिलैया-प्रधानखंटा होकर किया जायेगा.

ये ट्रेनें बीच रास्ते में ही होंगी समाप्त

गरीब रथ एक्सप्रेस (22409/10): गया-आनंद विहार गरीब रथ अब गया नहीं आयेगी, यह ट्रेन डीडीयू (मुगलसराय) तक ही चलेगी और वहीं से वापस जायेगी.एकात्मता एक्सप्रेस (14259/60/61/62): गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस की सेवाएं भी डीडीयू स्टेशन तक सीमित कर दी गयी हैं.

कामाख्या एक्सप्रेस (15619/20): गया-कामाख्या एक्सप्रेस मानपुर स्टेशन तक ही जायेगी. चूंकि मानपुर में पानी भरने की सुविधा नहीं है, इसलिए वहां केवल ड्राई क्लिनिंग की व्यवस्था होगी. इसके अलावा कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को चाकंद और पटना में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा.

कोच की संख्या में कटौती

पटना-रांची जनशताब्दी (12365/66): इसमें अब 22 की जगह 18 कोच होंगे.सिंगरौली-पटना (13349/50) और गंगा दामोदर एक्सप्रेस: इन ट्रेनों को भी 20 कोच से घटाकर 18 कोच का कर दिया गया है.

पलामू एक्सप्रेस (13347/48) भी अब 18 कोच के साथ ही चलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel