[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डीड राइटर की स्कूटी की डिक्की तोड़ 2.50 लाख उड़ाये, जमीन के मूल दस्तावेज भी चोरी

डीड राइटर की स्कूटी की डिक्की तोड़ 2.50 लाख उड़ाये, जमीन के मूल दस्तावेज भी चोरी

0
डीड राइटर की स्कूटी की डिक्की तोड़ 2.50 लाख उड़ाये, जमीन के मूल दस्तावेज भी चोरी

गया जी. शहर के अतिव्यस्त इलाके जीबी रोड में बाइक सवार झपट्टामार गिरोह ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दी है. अपराधियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार कॉलोनी निवासी डीड राइटर (कातिब) अलख निरंजन को निशाना बनाते हुए उनकी स्कूटी की डिक्की से 2.50 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा लिये. घटना गुरुवार की देर शाम विवेक जांच केंद्र के पास हुई. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शुक्रवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सुराग तलाशने की कोशिश की, लेकिन जिस जगह स्कूटी खड़ी थी, वह सीसीटीवी कैमरे के ब्लाइंड स्पॉट में थी. मूल रूप से पावरगंज बागेश्वरी रोड के रहने वाले और वर्तमान में कुमार कॉलोनी निवासी अलख निरंजन ने बताया कि वह पिछले 36 वर्षों (1990 से) से डीड राइटर का काम कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 5:45 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था. रास्ते में जीबी रोड स्थित विवेक जांच केंद्र पर ब्लड टेस्ट कराने के लिए रुका. करीब 6 बजे जब मैं वापस आया और स्कूटी बढ़ाने लगा, तो महसूस हुआ कि सीट खुली हुई है. चेक किया तो डिक्की के अंदर रखा झोला गायब था. झोले में 2.50 लाख रुपये नकद और चार-पांच जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित मूल दस्तावेज रखे थे. पास में ठेला लगाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक आये थे, जिन्होंने पलक झपकते ही डिक्की खोलकर थैला निकाला और फरार हो गये. कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. जल्द ही गिरोह का पता लगा लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel