[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में बढ़ेगी गलन और ठिठुरन,  पूरे राज्य में छाया रहेगा कोहरा

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में बढ़ेगी गलन और ठिठुरन,  पूरे राज्य में छाया रहेगा कोहरा

0
Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में बढ़ेगी गलन और ठिठुरन,  पूरे राज्य में छाया रहेगा कोहरा
फाइल फोटो

Bihar Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने लगा है. प्रदेश में लगातार तीन दिनों से बादल छाया हुआ है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो अब 15 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर चलने वाली है. बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की ओर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल चलाने के निर्देश दिए हैं. 2 से 6 जनवरी तक ये नियम प्रभावी रहने वाला है. वही प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर रह रहा है. इसकी वजह से लोगों को गलन और कनकनी महसूस हो रही है. बिहार के सभी जिलों में पछुआ हवा और घने कोहरे की वजह से सूरज दिन भर छिपे रहे, मौसम विभाग का कहना है अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

बिहार के इन जिलों में पड़ेगी ठिठुरन वाली ठंड

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. वहीं अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात एवं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूरे राज्य में छाया रहेगा कोहरा

आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक लगभग पूरे राज्य में कोहरा अथवा कुहासे की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में दिन में कोहरा या कुहासे की एक विशेष परिस्थिति बन रही है. जिसकी वजह से बिना बादल के सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सुबह शुरू होने वाला कोहरा हवा तेज हो जाने से कोहरा या धुंध सतह से करीब एक से दो हजार फीट ऊपर जा कर परत के रूप में इकट्टी हो जाती है. इससे दिन में सूरज की रोशनी सतह तक नहीं आ पा रही है. लिहाजा उच्चतम तापमान गिर जाता है. इस मौसमी परिस्थिति में वातावरण में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.

इसे भी पढ़ें: यह ट्रेन है गरीबों की राजधानी एक्सप्रेस, बिहार से दिल्ली पहुंचने में लेती है महज इतने घंटे का समय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel