[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar लोहिया पथ चक्र-2ः पटना में हड़ताली मोड़ के पास पहला यू-टर्न चालू, बोरिंग रोड यू-टर्न जानिए कब होगा शुरू

लोहिया पथ चक्र-2ः पटना में हड़ताली मोड़ के पास पहला यू-टर्न चालू, बोरिंग रोड यू-टर्न जानिए कब होगा शुरू

0
लोहिया पथ चक्र-2ः पटना में हड़ताली मोड़ के पास पहला यू-टर्न चालू, बोरिंग रोड यू-टर्न जानिए कब होगा शुरू

पटना लोहिया पथचक्र-2 में फ्लाइओवर के नीचे अंडरपास में चार लेन तैयार हो रहे हैं. इनमें एक लेन को चालू कर दिया गया. दूसरे लेन को भी जल्द चालू करने की संभावना है. इस लेन के चालू होने से बिहार म्यूजियम के साइड से आनेवाले लोग यू-टर्नलेते हुए फिर बेली रोड होते हुए बाेरिंग रोड की ओर निकल पायेंगे. इसके अलावा अंडरपास में दो लेन दारोगा राय पथ व बोरिंग कैनाल रोड में आने-जाने के लिए तैयार हो रहे हैं. अभी बिहार म्यूजियम के पास बीच सड़क में कट बंद नहीं होगा. अंडरपास में सभी लेन चालू होने के बाद कट बंद होगा. यू टर्न चालू करने के दौरान पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, एमडी सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

दुर्गापूजा से पहले बोरिंग रोड यू-टर्न भी होंगे शुरू

हड़ताली मोड़ के पास फ्लाइओवर के नीचे अंडरपास से दुर्गापूजा से पहले दारोगा राय पथ व बोरिंग केनाल रोड में आने-जाने की सुविधा शुरू होगी. दारोगा राय पथ साइड में लोहिया पथ चक्र का काम लगभग पूरा हो गया है. बोरिंग कैनाल रोड में 300 मीटर काम हो गया है. काम तेजी से पूरा करने के लिए चार पोकलेन व दो जेसीबी के साथ 380 लेबर दिन-रात लगे हुए हैं. मोहिनी मोड़ के पास गोलंबर बनाने की तैयारी चल रही है.

Also Read: Bihar Flood: बारिश के बाद बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू, तैरते नजर आया एंबुलेंस, नाव से बाहर निकाले गए मरीज
पटना-डोभी का विस्तार अब सरिस्ताबाद तक होग

पटना-गया-डोभी एनएच-83 ग्रीनफील्ड फोरलेन का विस्तार अब सरिस्ताबाद तक होगा. इससे एनएच- 83 और एनएच-30 को कनेक्टिविटी मिलेगी. नाथुपुर से सरिस्ताबाद तक 2.8 किमी लंबाई में सबसे कम लागत 96 करोड़ 77 लाख 51 हजार 600 रुपये में फोरलेन ग्रीनफील्ड सड़क बनाने का प्रस्ताव मेसर्स एचएस इंजीनियर्स एंड एसोसिएट्स-वेल्जी रत्न सोराठिया इंफ्रा प्रालि जेवी ने दिया है. हालांकि, अभी इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है. इस सड़क का निर्माण दिसंबर 2023 तक शुरू हाेने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार पटना के बेऊर गांव से 3.5 किमी दक्षिण-पूरब नाथुपुर नारायणचक में 127 किमी लंबाई वाला पटना- गया-डोभी एनएच खत्म हो रहा है, वहां गोलंबर बन रहा है. यह नयी सड़क सरिस्ताबाद 70 फीट रोड से 300 मीटर पश्चिम की तरफ बाइपास से निकलेगी. साथ ही नाथुपुर नारायणचक में बने रहे नाथुपुर हाइवे जंक्शन तक जाकर पटना- गया-डोभी मुख्य सड़क से जुड़ जायेगी. इससे एक बहुत बड़ी आबादी को फायदा होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel