[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इस खास पेड़े का स्वाद दुनिया भर में है मशहूर, स्वाद ने जीता लाखों लोगों का दिल

बिहार के इस खास पेड़े का स्वाद दुनिया भर में है मशहूर, स्वाद ने जीता लाखों लोगों का दिल

0
बिहार के इस खास पेड़े का स्वाद दुनिया भर में है मशहूर, स्वाद ने जीता लाखों लोगों का दिल
एकमा का पेड़ा

Famous Sweets: अगर आप असली बिहारी मिठास का स्वाद लेना चाहते हैं, तो छपरा के एकमा में स्थित आमढारी ढाला के पेड़े का स्वाद जरूर चखिए. यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि एक परंपरा है. जो दशकों से लोगों की जुबान पर राज कर रही है. इस पेड़े की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि न केवल बिहार और देश के अन्य राज्यों में, बल्कि दुबई और थाईलैंड तक इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

लकड़ी की आंच पर पकता है स्वाद का जादू

इस पेड़े की खासियत इसका पारंपरिक तरीका है. लकड़ी की धीमी आंच पर ताजा गाय के दूध को घंटों पकाकर जब खोया तैयार किया जाता है, तब उसमें इलायची और हल्की चीनी मिलाकर इसका अद्भुत स्वाद उभरता है. यही वजह है कि आमढारी ढाला के पेड़े का हर कौर बेहद खास होता है.

हर महीने लाखों का कारोबार

आज एकमा के इस छोटे से कस्बे में करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर यह पेड़ा बन रहा है, और रोजाना 100 किलो से ज्यादा पेड़े की बिक्री हो रही है. इस पेड़े की कीमत भी बेहद किफायती है. महज 10 रुपये प्रति पीस और 360 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है. शादी-ब्याह से लेकर हर खास मौके पर लोग इसे बड़े पैमाने पर ऑर्डर कराते हैं.

विदेशों तक पहुंची मिठास

इसके जबरदस्त स्वाद और शुद्धता के कारण यह पेड़ा छपरा, सीवान, गोपालगंज से निकलकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक प्रसिद्ध हो चुका है. खास बात यह है कि अब लोग इसे विदेशों तक भी पार्सल करवाने लगे हैं. जिससे इसका कारोबार हर महीने 10 लाख रुपये तक पहुंच चुका है.

Also Read: बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई दुकान, यहां की चंद्रकला खाने दूर-दूर से आते हैं लोग

एक मिठाई से हजारों परिवारों की आजीविका

यह केवल एक स्वादिष्ट मिठाई नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी का जरिया भी है. स्थानीय किसान हर दिन तीन क्विंटल से ज्यादा दूध सप्लाई करते हैं. जिससे यह स्वादिष्ट पेड़ा तैयार होता है. इस कारोबार से कई लोग जुड़े हैं, जो दूध सप्लाई करने से लेकर पेड़ा बनाने और बेचने तक का काम कर रहे हैं. अगर आप बिहार के पारंपरिक स्वाद से रूबरू होना चाहते हैं, तो अगली बार छपरा जाएं और आमढारी ढाला के पेड़े का स्वाद लेना न भूलें. यकीन मानिए, एक बार चखने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article रिटायरमेंट के बाद बच्चों को फ्री में छऊ नृत्य सीखा रहे हैं गुरु विजय साहू, अब तक 150 से अधिक बच्चे ले चुके हैं शिक्षा
Next article हिंदू पंचांग का आखिरी माह फाल्गुन कल से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व और नियम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel