[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

0
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
सांकेतिक तस्वीर

Exam Special Train : (आनंद तिवारी) बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत विभिन्न स्टेशनों से ये ट्रेनें अलग-अलग जिलों के लिए चलाई जाएंगी, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो.

परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 जून को कुल 13 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों से हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

Bihar Police Exam 2026: 27 जून को इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

27 जून को कुल छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

  • 03201 पाटलिपुत्र–सहरसा स्पेशल : रात 8:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.
  • 03203 पटना–भभुआ स्पेशल : रात 8:50 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे भभुआ पहुंचेगी.
  • 03204 पटना–बेतिया स्पेशल : रात 9:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे बेतिया पहुंचेगी.
  • 03213 पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल : रात 9:45 बजे प्रस्थान, सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी.
  • 03205 दानापुर–अररिया स्पेशल : रात 10:00 बजे प्रस्थान, सुबह 6:00 बजे अररिया पहुंचेगी.
  • 03202 पटना–सीवान स्पेशल : रात 11:00 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे सीवान पहुंचेगी.

Bihar Police Constable Exam: 28 जून को सात स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

28 जून को सात विशेष ट्रेनें संचालित होंगी

  • 03206 बख्तियारपुर–राजगीर स्पेशल : सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक.
  • 03207 किऊल–गया स्पेशल : दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.
  • 03208 राजगीर–बख्तियारपुर स्पेशल : दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक.
  • 03209 नवादा–झाझा स्पेशल : दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक.
  • 03210 बक्सर–दानापुर स्पेशल : दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.
  • 03211 झाझा–पटना स्पेशल : शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.
  • 03212 गया–किऊल स्पेशल : शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक.

यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि यात्रा सुगम और समय पर पूरी हो सके.

Also Read : छुट्टी के दिन भी खुले रहे जयप्रकाश विश्वविद्यालय, स्नातक नामांकन के लिए उमड़े छात्र, कॉलेज प्रशासन का बड़ा निर्देश

Previous article 2,004 कॉल, डिलीट चैट और 238 घंटे की बातचीत… केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
Next article बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के तीन संदिग्ध गिरफ्तार, चाकू-नकदी बरामद
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel