[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी

बिहार में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी

0
बिहार में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी
सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार और उनके आवास की तस्वीर

पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Raid In Bihar:
बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ ईओयू ने एक्शन लिया. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी. ईओयू की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटना से दिल्ली तक हो रही है.

ईओयू थाने में मामला दर्ज

पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला ईओयू थाने में दर्ज किया गया था. इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद 6 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई की जा रही है.

इतने करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार पर 3 करोड़ 89 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति उनके वास्तविक संपत्ति से 103.94 प्रतिशत अधिक है. प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर 6 ठिकानों पर रेड चल रही है. इसमें पटना में पटना के श्री कृष्णापुरी के यमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B-, पटना के कार्यालय और भागलपुर आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान में छापेमारी चल रही है.

दिल्ली में यहां हो रही छापेमारी

यह कार्रवाई पटना के अलावा दिल्ली में भी चल रही है. दिल्ली में नोएडा सेक्टर 75 स्थित फ्लैट, एक आवासीय ठिकाना और नई दिल्ली द्वारका सेक्टर 10 स्थित फ्लैट पर रेड चल रही है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद ही मामले में पूरी जानकारी दी जाएगी. ऐसे में देखना होगा छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद होते हैं.

Also Read: लद्दाख घूमने के लिए जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन और कब मिलेगा पैसा, बिहार सरकार देगी 20000 रुपये

Previous article कहलगांव DCLR की कार्यशैली बनी मिसाल, एक महीने में 20 पायदान की छलांग लगाकर राज्य में सुधारी रैंकिंग
Next article भागलपुर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, 25 जून को सुल्तानगंज स्टेशन का निरीक्षण करेंगे DRM
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel