[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इस जिले में बनेगा पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, प्लूटोनियम और यूरेनियम से बनेगी बिजली

बिहार के इस जिले में बनेगा पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, प्लूटोनियम और यूरेनियम से बनेगी बिजली

0
बिहार के इस जिले में बनेगा पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, प्लूटोनियम और यूरेनियम से बनेगी बिजली
न्यूक्लियर पावर प्लांट की सांकेतिक तस्वीर

Nuclear Power Plant: बिहार के नवादा जिले में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट में आवश्यक राशि जारी कर दी गई है और जल संसाधन की उपलब्धता की समीक्षा भी शुरू हो गई है. यदि यह परियोजना सफल होती है, तो पूर्वी भारत का यह पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट होगा, जिससे बिहार सहित आसपास के राज्यों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. इस प्लांट में प्लूटोनियम और यूरेनियम के साथ थोरीयम से न्यूक्लियर बिजली बनेगी.

जल स्रोत की होगी समीक्षा, गंगा से पानी लाने पर विचार

न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए बड़े पैमाने पर पानी की आवश्यकता होगी. लेकिन नवादा में जल स्रोत सीमित होने के कारण गंगा नदी से जल आपूर्ति का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसी को लेकर पूर्व एनटीपीसी न्यूक्लियर प्रमुख इंदु प्रतीप पाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए.

केंद्र सरकार का 100 गीगावॉट न्यूक्लियर ऊर्जा लक्ष्य

केंद्र सरकार ने 2047 तक 100 गीगावॉट न्यूक्लियर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है, और बिहार में यह प्लांट इसी दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. यह परियोजना अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (NPCIL) और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के ज्वाइंट वेंचर के तहत विकसित की जाएगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, बिजली संकट होगा दूर

इस न्यूक्लियर प्लांट से बिहार को स्वच्छ और स्थिर ऊर्जा स्रोत मिलेगा. जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और 24 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. इससे न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य का ऊर्जा संकट भी दूर होगा. सरकार के इस प्रयास से बिहार कार्बन-मुक्त ऊर्जा उत्पादन की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Previous article Oily Skin Care In Summer: गर्मी के दिनों में ऐसे करें ऑयली स्किन की देखभाल, नहीं होगी एक्ने, पिम्पल्स की समस्या
Next article Hemoglobin Rich Foods: शरीर में है खून की कमी, तो इन सुपरफूड्स से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन का लेवल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel