[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगा ब्रांडेड खाना

बिहार के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगा ब्रांडेड खाना

0
बिहार के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगा ब्रांडेड खाना
प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट (AI फोटो)

East Central Railway: बिहार में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब नई सुविधा मिलने वाली है. यात्री अब टेस्टी और ब्रांडेड फूड का मजा रेलवे स्टेशन पर ले सकेंगे. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर खाना उपलब्ध कराने को लेकर पहल की गई है. ऐसे में अब रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट खुलेंगे.

बैठक में प्रतिनिधियों ने की चर्चा

जानकारी के मुताबिक, पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट के लिए विशेष संविदा शर्तों (एससीसी) निर्माण को लेकर एक बैठक में चर्चा हुई. इस बैठक में कैटरिंग सेवा से जुड़े 18 फर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इसके साथ ही वर्चुअली भी लगभग 25 से ज्यादा प्रतिनिधि जुड़े थे. बैठक के दौरान इस योजना पर अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की गई.

इन मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा

इस बैठक के दौरान पात्रता मानदंड, यात्रियों को सुविधाएं, संविदा अवधि, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय ब्रांडों की भागीदारी और स्टेशनों पर मॉडर्न खानपान की सुविधा विकसित करने को लेकर चर्चा हुई और सुझाव लिए गए. इस दौरान कई प्रतिनिधियों ने मौके की मांग की. कुल मिलाकर बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रियों की अपेक्षाओं और इनकी सुविधा को देखते हुए ही व्यवस्था विकसित की जाएगी.

ई-मेल और कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे की ओर से ई-मेल आईडी और कॉन्टैक्ट नंबर भी उपलब्ध कराया गया है. इसके जरिए लोग आगे भी अपने सुझाव दे सकेंगे. इस तरह से रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलने वाली है. साथ ही यात्रियों की हितों को देखते हुए इसे बेहद खास पहल भी माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

Previous article पटना के अटल पथ, राजीव नगर समेत 5 इलाकों में सड़क खोद कर छोड़ा, मानसून में बढ़ेगा हादसे का खतरा
Next article गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel