[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बाढ़ में गंगा घाट पर मरी मिली डॉल्फिन, पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने पानी में बहाया

बाढ़ में गंगा घाट पर मरी मिली डॉल्फिन, पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने पानी में बहाया

0
बाढ़ में गंगा घाट पर मरी मिली डॉल्फिन, पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने पानी में बहाया

बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र की उमानाथ गंगा घाट के पास गुरुवार को एक डॉल्फिन को मृत अवस्था में लोगों ने गंगा नदी के किनारे कचरे के ढेर में देखा.

डॉल्फिन मिलने की सूचना पर उमा नाथ घाट पर लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों ने सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने डॉल्फिन को गंगा नदी में बहा दिया.

लोगों का कहना है कि एक तरफ भारत सरकार और बिहार सरकार गंगा सफाई योजना के तहत हर वर्ष करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है लेकिन गंगा में प्रदूषण कमने का नाम नहीं ले रहा है.

प्रदूषण और जाल से है परेशानी

प्रदूषण के चलते डॉल्फिन की मौत हुई साथ ही जगह-जगह बड़े-बड़े जाल लगाये जाने के चलते जलीय जीव जंतु को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस ने गंगा नदी के किनारे कई किलोमीटर तक डॉल्फिन को खोजने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी.

बताते चलें कि डॉल्फिन जलीय संरक्षित प्राणी है. इसके बचाव के लिए सरकार ने कई प्रयास कर रखे हैं.

Posted by Ashish Jha

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel