[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar नालंदा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

नालंदा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

0
नालंदा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

नालंदा. बिहार में कुहासे के कारण सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा मामला नालंदा का है. यहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. सड़क हादसे में मृत और घायल लोगों की पहचान हो गयी है. मृतक का नाम संतोष और जितेंद्र बताया जा रहा है, जबकि घायल युवक की पहचान गोली कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. घायल का ईलाज किया जा रहा है.

दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर के पास हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर के पास दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जारेदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों बाइकों पर सवार काफी दूर जा गिरे. इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. इसके साथ ही एक युवक की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है. इसका इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सौंपा 

बताया जा रहा है कि जितेंद्र और गोलू आपाची बाइक से सवार होकर अपने परिवार वालों के यहां मकर संक्रांति के अवसर पर दही -चूड़ा पहुंचाकर वापस अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान सामने से आ रही संतोष की बाइक से इसकी टक्कर हो गयी, जिससे ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संतोष और जितेंद्र को इन दोनों को मृत घोषित कर दिया. इधर, इस मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करा दिया है. पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel