[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार कल मां का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली सरकार में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, भाई ने कहा- मां होतीं तो उन्हें गर्व होता

कल मां का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली सरकार में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, भाई ने कहा- मां होतीं तो उन्हें गर्व होता

0
कल मां का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली सरकार में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, भाई ने कहा- मां होतीं तो उन्हें गर्व होता
DTC Free Bus Service

Delhi Cabinet Minister Pankaj Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली, साथ ही छह विधायकों को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इनमें बिहार के बक्सर जिले के मूल निवासी और विकासपुरी विधानसभा सीट से विजयी डॉ. पंकज सिंह भी शामिल हैं.

बक्सर के लाल को दिल्ली में मिली अहम जिम्मेदारी

डॉ. पंकज सिंह दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे और आम आदमी पार्टी (AAP) के महिंद्र यादव को 13,364 मतों के अंतर से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की. उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से बिहार, खासकर बक्सर के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

डॉ. पंकज सिंह का पैतृक गांव बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में स्थित है. वे एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्व. राजमोहन सिंह के बेटे हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई थी.

कल मां का अंतिम संस्कार आज मंत्री पद की शपथ

डॉ. पंकज सिंह के लिए यह सफलता भावनात्मक रूप से भी खास रही, क्योंकि हाल ही में उनकी मां सीता सिंह का 18 फरवरी को निधन हो गया था. 19 फरवरी को अंतिम संस्कार के बाद 20 फरवरी को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर उनके छोटे भाई नीरज सिंह ने कहा, “आज अगर मां जिंदा होतीं, तो उन्हें बेहद गर्व महसूस होता.”

खेलों से गहरा लगाव, गांव में कराते हैं फुटबॉल टूर्नामेंट

राजनीति और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ डॉ. पंकज सिंह खेलों के भी बड़े प्रशंसक हैं. वे हर साल अपने पिता की याद में बाबू राजा मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बक्सर के गांव धरौली में करवाते हैं. इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की टीमें हिस्सा लेती हैं और इससे स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है.

परिवार में कानून का दबदबा

पंकज सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं. उनके बड़े भाई मनोज सिंह सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन हैं. वहीं, उनके अन्य दो भाई नीरज कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं.

Also Read: मधुबनी साड़ी में दिखीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार की संस्कृति को दिया खास सम्मान

दिल्ली की राजनीति में बिहार की मजबूत पकड़

बिहार से जुड़े नेताओं की दिल्ली की राजनीति में बढ़ती भूमिका पर विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रवासी बिहारी समुदाय के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. पंकज सिंह की इस उपलब्धि से बक्सर समेत पूरे बिहार में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनकी सफलता से बिहार और दिल्ली के बीच विकास को लेकर नया सेतु बनेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाली ट्रेनें पैक, ट्रेनों की आक्युपेंसी 250 प्रतिशत के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड
Next article India vs Bangladesh Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel