[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News : करेंट से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

Darbhanga News : करेंट से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

0
Darbhanga News : करेंट से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

सदर. करेंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से जख्मी मधपुर निवासी अजय साह के पुत्र रोशन कुमार की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात अस्पताल में हो गयी. बुधवार को उसका शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. महिलाओं के चीखने-चिल्लाने से माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना मंगलवार को मधपुर चौक पर हुई थी. कटघरा शिफ्ट करने के दौरान आधा दर्जन लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे. इसमें रोशन कुमार व दुकानदार अमरेंद्र बुरी तरह घायल हो गए थे. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रोशन की स्थिति गंभीर बनी रही. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. इस घटना ने पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं. लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. आक्रोशित लोग इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. रोशन के पिता राजकुमार साह ने बताया कि रोशन बेहद होनहार था. उसकी मौत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है. इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग सुरक्षा मानकों का पालन किया होता तो शायद यह हादसा टल सकता था. गांव के लोगों ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जाने की मांग प्रशासन से की है. अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel