[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दरभंगा: नल-जल योजना कार्य के दौरान बड़ा हादसा, पानी टंकी से गिरा मजदूर गंभीर

दरभंगा: नल-जल योजना कार्य के दौरान बड़ा हादसा, पानी टंकी से गिरा मजदूर गंभीर

0
दरभंगा: नल-जल योजना कार्य के दौरान बड़ा हादसा, पानी टंकी से गिरा मजदूर गंभीर
हादसे के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए ले जाते स्थानीय लोग.

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले प्रखंड के गररी पंचायत के कमलपुर गांव में रविवार को नल-जल योजना के कार्य के दौरान एक मजदूर पानी टंकी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सेंटेक्स चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पानी टंकी पर सेंटेक्स चढ़ाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान उतरने के क्रम में एक मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी की छज्जी कमजोर होने के कारण यह दुर्घटना हुई.

मजदूर की हालत गंभीर

हादसे में घायल मजदूर की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो कटरा क्षेत्र का निवासी बताया जाता है. गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसके शरीर का एक हिस्सा प्रभावित हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया.

रस्सी के सहारे उतारा गया दूसरा मजदूर

हादसे के दौरान टंकी पर मौजूद एक अन्य मजदूर ऊपर ही फंस गया था. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे.

घटना के बाद नल-जल योजना के कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel