[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा जूता मोजा पहन कर छात्र-छात्रा नहीं दे सकेंगे इंटर की परीक्षा

जूता मोजा पहन कर छात्र-छात्रा नहीं दे सकेंगे इंटर की परीक्षा

0
जूता मोजा पहन कर छात्र-छात्रा नहीं दे सकेंगे इंटर की परीक्षा

दरभंगा. डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इंटर परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी को ब्रीफिंग किया. डीएम ने कहा कि परीक्षा 02 से 13 फरवरी तक दो पाली में आयोजित है. प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 बजे तक होगी. केन्द्राधीक्षक, वीक्षक, कर्मी से कहा गया कि वे प्रत्येक परीक्षा तिथि की सुबह 07 बजे तक केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. परीक्षा अवधि में आवंटित कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त कोई भी परिसर में नहीं रहेगा. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को बिना जूता एवं मौजा के प्रवेश दिया जायेगा. एसएसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक परीक्षा तिथि को केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के पर्यवेक्षण में रेंडम तरीके से वीक्षकों को परीक्षा कक्ष आवंटित करना है. किसी भी परिस्थिति में गैर शिक्षक को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाय. प्रत्येक 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक को लगाया जाना है. एक कमरे में कम-से-कम दो वीक्षक को लगाये जायंगे. परीक्षा में संलग्र शिक्षकों, कर्मियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य होगा. परीक्षा कक्ष में एक रोल कोड के सभी परीक्षार्थी क्रमांक के अनुसार आरोही क्रम में बैठेंगे. डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश की निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. एक बैंच पर दो परीक्षार्थी को बैठने की व्यवस्था है. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र एवं अन्य फोटोयुक्त दस्तावेज यथा आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पासपोर्ट तथा फोटो युक्त बैंक पासबुक में से किसी एक दस्तावेज की छायाप्रति, जो किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित हो, साथ रखना है. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व केन्द्र में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश कर लेना आवश्यक है. परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय तलाशी की व्यवस्था होगी. महिला परीक्षार्थी के लिए अलग से घेरा बनाकर महिला वीक्षक, महिला पुलिसकर्मी द्वारा तलाशी ली जायेगी. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाय, जब तक कि उस प्रश्न पत्र की परीक्षा समाप्त नहीं हो जाये. सिर्फ परीक्षा केन्द्र के भीतर स्थित शौचालय जाने की अनुमति होगी. बैठक में एडीएम मनोज कुमार, डीपीआरओ जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीइओ विद्यानंद ठाकुर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel