[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा यूपी पुलिस ने पीएनबी के मैनेजर को किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने पीएनबी के मैनेजर को किया गिरफ्तार

0
यूपी पुलिस ने पीएनबी के मैनेजर को किया गिरफ्तार

सिंहवाड़ा. भरवाड़ा बाजार स्थित पीएनबी के शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार के अपहरण की आशंका से गुरुवार को बैंक के अन्य कर्मचारी दिनभर सशंकित रहे. मायूसी व भय के आलम में जैसे-तैसे कर्मी बैंक के काम का निबटारा करते रहे. असिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने बैंक का दैनिक कार्य जैसे-तैसे निबटाया. बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति बैंक कर्मी सुबह साढ़े नौ बजे बैंक शाखा पहुंच गये थे. वहीं दस बजे तक शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार नहीं पहुंचे थे. बैंक सूत्रों के अनुसार इसकी रिपोर्ट नियमानुसार एचआरडी को दी गयी. एचआरडी ने उनके परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि वे मुजफ्फरपुर से साढ़े सात बजे के लगभग अपनी स्कूटी से बैंक के लिए चले थे, जो अभीतक बैंक नहीं पहुंचे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बोचहां में भी लोग सशंकित हो गए. सहायक शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि उनके नहीं आने की स्थिति में बैंक का कार्य जैसे-तैसे किया गया है. शाखा प्रबंधक की स्कूटी मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच किनारे बेरूआ में एक भोजनालय के पास देखी गयी है. इस संबंध में सीडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया कि बैंक प्रबंधक को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी है. उनके खिलाफ यूपी के एक थाना में धारा 376 से संबंधित एक मामला दर्ज था. यूपी पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel