[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव 28 फरवरी से, होंगे कई कार्यक्रम

Darbhanga News: दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव 28 फरवरी से, होंगे कई कार्यक्रम

0
Darbhanga News: दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव 28 फरवरी से, होंगे कई कार्यक्रम

Darbhanga News: दरभंगा. डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिथिला लोक उत्सव के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. इसमें उत्सव आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च को किया जाएगा. सांस्कृतिक आयोजन ऑडिटोरियम में तथा खेल एवं अन्य गतिविधियां नेहरू स्टेडियम में होगी. उत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को को सम्मानित किया जायेगा. सर्व भाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों सम्मिलित होने वाले कलाकार अपना आवेदन ऑडिटोरियम दरभंगा में 16 फरवरी तक जमा कर सकेंगे. कार्यक्रम में नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. साथ ही सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जायेंगे. डीएम ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए. इसके अतिरिक्त मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारी समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाए. बैठक में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सलीम अख्तर, राकेश कुमार, एसडीओ सदर विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार सहित कमलाकांत झा, नवीन सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह, राम बुझावन यादव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel