[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने उपकारा का किया निरीक्षण

Darbhanga News: विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने उपकारा का किया निरीक्षण

0
Darbhanga News: विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने उपकारा का किया निरीक्षण

Darbhanga News: बेनीपुर. उपकारा बेनीपुर का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने काराधीन बंदियों के रहन-सहन, खानपान, स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली. मेनू के अनुसार बंदियों को उपलब्ध कराये जा रहे मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा लिया. महिला बंदियों से उनके मुकदमों के बारे में पूछताछ की. सचिव ने कहा कि सभी बंदियों को उनके मुकदमे की जानकारी मिलनी चाहिए. निःशुल्क विधिक सेवाओं के तहत नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं को समय-समय पर बंदियों से मिलकर उन्हें उनके मुकदमे की अद्यतन जानकारी देनी है. निजी अधिवक्ताओं की सेवा लेने वाले बंदियों को अपने मुकदमे में सुनवाई की तिथि व मुकदमे से जुड़ी अन्य जानकारियां परिजन अथवा निजी अधिवक्ता से लेनी चाहिए. उन्होंने जेल स्थित लीगल एंड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्ता व पीएलवी से कहा कि उपकारा में जुवेनाइल बंदी समेत बगैर अधिवक्ता एक भी बंदी नहीं रहना चाहिए. मौके पर पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली, काराधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, प्रभारी उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, अमितेश कुमार, चिकित्सक डॉ सलमान रजा, सहायक कुमार गौरव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel