[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: हिंदू भाव से विस्मृत हो आपसी वैमनस्यता पालने के कारण हुई समस्या: दत्तात्रेय होसबाले

Darbhanga News: हिंदू भाव से विस्मृत हो आपसी वैमनस्यता पालने के कारण हुई समस्या: दत्तात्रेय होसबाले

0
Darbhanga News: हिंदू भाव से विस्मृत हो आपसी वैमनस्यता पालने के कारण हुई समस्या: दत्तात्रेय होसबाले

Darbhanga News: तारडीह. भारत का परिचय हिंद समाज है. भारत की संगीत, कला, सौम्य गौरव संदेश हिंदू कहलाता है. जब हम हिंदू भाव की एकता से विस्मृत हो आपस में लड़ेंगे तो समस्या तो आयेगी ही. ये बातें लगमा ब्रह्मचर्य आश्रम में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवा के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कही. उन्होंने कहा कि हमने विश्व को संस्कृत का व्याकरण सिखाया. दुनिया को हमने आयुर्वेद सिखाये. कहां गया वह ज्ञान, सब भुला बैठे. जबतक संस्कृत का मान, ज्ञान व प्रेरणा हर पीढ़ी में जागृत नहीं होगी, तबतक देश की यही स्थित रहेगी. आपसी फूट के कारण पानीपत का युद्ध हम हार गये. अंग्रेजों ने फूट डालकर हमपर शासन किया. हम हिंदू भाव एकता को भूलकर आपस में लड़ते रहे. उन्होंने कहा कि भारत सदा से वसुधैव कुटुंबकम् की नीति पर चला आ रहा है. दुनिया के 25 देशों से यहूदियों को खदेड़ दिया गया. उसे किसी देश ने सम्मान नहीं दिया, परंतु भारत ही अपवाद है कि उन्हें शरण दिया. उन्होंने भी भारत की भाईचारगी को देख नमन किया. दलाइलामा ने भी भारत को अपना गुरु मानते हुए हिंदू समाज के प्रति कृतज्ञता जतायी. हमलोगों ने उसे भूलकर राम राज्य के देश को जाति-पात में बांट दिया. उन्होंने समाज की नयी पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति एवं हिंदुत्व की रक्षा के लिए जागृत करते हुए कहा कि हमारी नयी पीढ़ी को जीवन का मूल्य समझना होगा, जो अनैतिकता की वासना से नीचे होता जा रहा है. उन्होंने समय रहते नई पीढ़ी को बचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राम नाम नहीं, उनके कर्म की रक्षा की आवश्यकता है. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंदगी में भगवान भी वास नहीं करते हैं. इसलिए अंदर व बाहर की गंदगी को साफ करना होगा. लगमा ब्रह्मचारी आश्रम के महंथ बौआ भगवान की अध्यक्षता में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संघ के जीवेश मिश्र, वृंदावन के बौआजी महराज, उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रविशंकर, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ लक्ष्मी निवास पांडेय, कबीर मठ के महंत मनमोहन दास आदि संतों ने संबोधित करते हुए देश की एकता, अखंडता व हिंदुत्व की रक्षा के लिए लोगों को जागृत किया. वहीं अध्यक्षता कर रहे बौआ भगवान ने आगत अतिथियों व संतों को पाग-चादर से सम्मानित किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए भाग लेने पहुंचे संत राष्ट्रभक्ति संघ के सदस्यों आदि को सधुवाद दिया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद गोपालजी ठाकुर, राजनगर के विधायक भाजपा नेता रामनारायण ठाकुर, सुजीत चौधरी, जदयू के अमित कुमार राय सहित बड़ी संख्या में स्वंयसेवक, संघ के सदस्य, संत-महात्मा व स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel