[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के लिए विद्यालय प्रधान करेंगे जरूरी सहयोग

Darbhanga News: मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के लिए विद्यालय प्रधान करेंगे जरूरी सहयोग

0
Darbhanga News: मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के लिए विद्यालय प्रधान करेंगे जरूरी सहयोग

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव के क्रम में मतदान केंद्रों पर होने वाले वेब कास्टिंग को लेकर विद्यालय प्रधान आवश्यक सहयोग करेंगे. डीइओ केएन सदा ने प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. कहा है कि मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एजेंसी द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है. इसके लिए प्रधान को शाम सात बजे तक स्कूल में उपस्थित रहने को कहा है. सभी मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति, सॉकेट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को एचएम से कहा है. एजेंसी को आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए हैं.

मतदान कर्मियों के लिये बिछावन की व्यवस्था करेंगे एचएम

सभी विद्यालय प्रधान से कहा गया है कि जिस कमरे में मतदान कार्य होगा, उसे खाली करते हुए बल्ब, ट्यूब लाइट, उपस्कर, एक्सटेंशन बोर्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करें. मतदान कर्मियों के ठहरने के लिए बिछावन की भी व्यवस्था करने को कहा है. विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, शौचालय की साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. व्हील चेयर की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel