खबर का असर: चंद घंटे में भर गया गड्ढा, PWD ने लिया एक्शन, एप्रोच पथ में बने रेनकट की मरम्मती
Prabhat Khabar Impact: हाटी-पिपरा आरसीसी पुल पर पथ निर्माण विभाग ने सफाई दी है. विभाग के अनुसार पुल सुरक्षित है, केवल एप्रोच रोड पर रेनकट से गड्ढा बना था, जिसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है.
Prabhat Khabar Impact: दरभंगा के हाटी-पिपरा पथ पर नए आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में बने गड्ढे को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने गड्ढे की मरम्मत कर आवागमन सामान्य कर दिया है. साथ ही कहा है कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और क्षति केवल एप्रोच पथ पर बारिश से हुए कटाव के कारण हुई थी.
रेनकट से बना था सड़क पर गड्ढा
विभाग के अनुसार, हाटी-पिपरा पथ के चौथे किलोमीटर पर स्थित पुराने स्क्रू पाइल पुल की जगह 5×18 मीटर का उच्चस्तरीय आरसीसी पुल और पहुंच पथ का निर्माण पूरा किया गया है. हाल ही में लगातार बारिश के कारण पुल के समीप एप्रोच पथ पर रेनकट (बारिश के पानी से कटाव) हो गया, जिससे सड़क के क्रस्ट में एक गड्ढा बन गया.
विभाग का दावा
- पुल सुरक्षित है.
- संरचना को कोई नुकसान नहीं.
- केवल एप्रोच पथ पर रेनकट हुआ था.
- मरम्मत पूरी हो चुकी है.
- आवागमन सामान्य है.
यह भी पढे़ं: “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार
पहले उठे थे गुणवत्ता पर सवाल
इससे पहले स्थानीय लोगों ने एप्रोच पथ पर गड्ढा बनने के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. उसी के बाद विभाग ने निरीक्षण कर अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया.
क्या हुआ था?
- लगातार बारिश हुई.
- एप्रोच पथ पर रेनकट हुआ.
- सड़क के क्रस्ट में गड्ढा बना.
- विभाग ने मरम्मत की.
- पुल सुरक्षित बताया.
प्रभात खबर ने उठाई जनता की आवाज
यह भी पढे़ं: 14.89 करोड़ का नया पुल सवालों के घेरे में, 9 महीने में ही धंसा अप्रोच पथ
