[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा साइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
साइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरभंगा. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कर्पूरी चौक पर एक चिकित्सक की ब्रासलेट स्नैचिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है. वह साइकिल भी चाेरी करता था. उसके पास से चोरी की साइकिल भी बरामद हुई है. उसकी पहचान लहेरियासराय के मो. शाकिर के रूप में हुई. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नौ अगस्त को मधुबनी जिले के विस्फी थाना क्षेत्र के नरसाम निवासी शिवम कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आवेदन में कहा गया था कि वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता है. कोचिंग से वापस लौटने के क्रम में बेंता चौक के पास दो अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि डेढ़ लाख रुपया बैंक में जमा करना है, यदि तुम जमा करा दोगे तो 20 हजार दूंगा. झांसा देकर रुमाल में बंधा एक गड्डी उसके बैग में रखकर एमके कॉलेज के पास ले गया. वहां से कुछ आगे ले जाकर बोला कि मोबाइल दो एक कॉल करना है. उसके मोबाइल देने पर वह भागने लगा. पीछा करने पर दूसरा व्यक्ति उसका साइकिल लेकर भाग गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कर्पूरी चौक पर माॅर्निंग वॉक पर निकले चिकित्सक के साथ छिनतई मामले में भी वह वांछित था. दोनों कांड में अपराधी ने संलिप्तता स्वीकर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel