[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: तैयारी पूरी, नगर में सात केंद्रों में पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल

Darbhanga News: तैयारी पूरी, नगर में सात केंद्रों में पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल

0
Darbhanga News: तैयारी पूरी, नगर में सात केंद्रों में पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की ओर से 23 विषयों में पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन 31 जनवरी को जिला मुख्यालय के सात केंद्र में होगा. सीएम साइंस काॅलेज, मिल्लत काॅलेज, एमएलएसएम काॅलेज, डब्ल्यू आइटी, मारवाड़ी काॅलेज, केएस काॅलेज एवं पीजी वाणिज्य विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. प्रथम पत्र की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से 3.30 बजे तक होगी. छात्रों को नीले या काले बॉल पेन से ही सही गोले को भरना है. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, लेपटॉप, कैमरा, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णत प्रतिबंधित है. परीक्षार्थी को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुबह 09.30 बजे तक उपस्थित हो जाना है. किसी भी परिस्थिति में सुबह 10.30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रवेश पत्र का दो प्रति साथ रखना है. कार्यालय प्रति परीक्षा हाॅल में वीक्षक के पास जमा करना है. यदि ई-प्रवेश पत्र पर फोटो अंकित नहीं हो, तो दोनों प्रतियों पर रंगीन फोटो चिपका कर ले जाना है. पहचान के लिए आधार कार्ड साथ रखना है. परीक्षा अवधि में परीक्षार्थी अपनी सीट छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे.

परीक्षा में शामिल होंगे 3107 छात्र-छात्राएं

पीएचडी एडमिशन टेस्ट में 3107 छात्र- छात्रा शामिल होंगे. बता दें कि 23 विषयों में कुल 4032 छात्रों ने आवेदन किया. इसमें से 925 को यूजीसी नेट, पीएटी, आइसीएसएसार पास, शिक्षक व गैर शिक्षक सहित कोटि के आवेदक को एडमिशन टेस्ट से छूट मिली है.

सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी

परीक्षा पास करने के लिए सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा आरक्षित कोटि को 45 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होगा. दोनों पत्र में 100-100 अंकों की परीक्षा होगी. प्रथम पत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न दो-दो अंक के होंगे. प्रश्न जनरल टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड से रहेंगे. दूसरे पत्र में नौ प्रश्न सब्जेक्टिव होगा, जो विषय से संबंधित पीजी के सिलेबस से लिया जायेगा. पांच-पांच अंक के अति लघु उत्तरीय चार प्रश्न, 10 अंक के लघु उत्तरीय तीन प्रश्न तथा 25 अंक के दीर्घ उत्तरीय दो प्रश्न पूछे जायेंगे.

सबसे अधिक आवेदन इतिहास में

बता दें कि 23 विषयों के लिए कुल 4032 में सबसे अधिक इतिहास के लिए 403 आवेदन मिला था. सबसे कम एआइएच एवं दर्शनशास्त्र विषय में 31-31 आवेदन है. हिंदी में 371, वाणिज्य में 304, अंग्रेजी में 302 एवं राजनीति विज्ञान में 300 आवेदन मिला है. मनोविज्ञान में 279, जंतुविज्ञान में 268 एवं शिक्षा में 242 आवेदन मिले. गणित में 186, रसायन विज्ञान में 179, समाजशास्त्र में 168, भौतिकी में 159, वनस्पति विज्ञान में 104, गणित में 161, रसायन विज्ञान में 155, भौतिकी में 159, अर्थशास्त्र में 134, भूगोल में 141 आवेदन मिला है. शेष अन्य विषयों में 100 के भीतर आवेदन है.

विषय- कुल आवेदन- परीक्षा से छूट- कुल परीक्षार्थी

वाणिज्य- 304- 82- 222प्रबंधन- 87- 24- 63शिक्षा- 242- 81- 161संगीत- 67- 07- 60अंग्रेजी- 302- 73- 229हिंदी- 371- 87- 284मैथिली- 74- 36- 38दर्शनशास्त्र- 31- 10- 21संस्कृत- 43- 10- 33उर्दू- 58- 15- 43वनस्पति विज्ञान- 104- 12- 92रसायन विज्ञान- 179- 16- 163गणित- 186- 22- 164भौतिकी- 159- 16- 143जंतु विज्ञान- 268- 33- 235एआइएच- 31- 04- 27अर्थशास्त्र- 134- 20- 114भूगोल- 141- 43- 98इतिहास- 403- 148- 255गृहविज्ञान- 100- 07- 93राजनीति विज्ञान- 300- 119- 181मनोविज्ञान- 279- 28- 251समाजशास्त्र- 169- 32- 137

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel