[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 22 से

मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 22 से

0
मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 22 से

दरभंगा. लनामिवि के पीजी सेकेंड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 22 अगस्त से तीन सितंबर तक होगी. परीक्षा दो पाली में ग्रुपवार ली जायेगी. विवि ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि एवं जिलावार केंद्र निर्धारित किये जाने की संशोधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फार्म अब विलंब शुल्क के साथ 12-13 अगस्त तक स्वीकार किया जायेगा. परीक्षा फार्म भरने में हुई त्रुटि का सुधार 14 अगस्त को होगा. सभी विषयों को चार ग्रुप में बांट कर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान एवं मनोविज्ञान तथा ग्रुप बी में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एआइएच, संस्कृत, संगीत व नाट्यशास्त्र को शामिल किया गया है. ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल तथा ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू, पर्शियन व मैथिली विषय को रखा गया है. बताया जाता है कि परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र- छात्रा शामिल होंगे. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा तिथिवार क्रमशः 22, 23, 27, 29, 31 अगस्त तथा दो एवं तीन सितंबर को होगी. परीक्षा के लिए जिलावार ग्रुपवार दो-दो यानी कुल आठ केंद्र निर्धारित किया गया है. दरभंगा में ग्रुप ए एवं ग्रुप बी वाले विषयों की परीक्षा मारवाड़ी कॉलेज तथा ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा केएस कॉलेज केंद्र पर होगी. मधुबनी में ग्रुप ए एवं बी विषयों की जेएमडीपीएल कॉलेज तथा ग्रुप सी एवं ग्रुप डी की परीक्षा बीएम कॉलेज रहिका केंद्र पर होगी. समस्तीपुर में ग्रुप ए एवं बी की परीक्षा आएनएआर कॉलेज तथा ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा वीमेंस कॉलेज केंद्र पर ली जायेगी. बेगूसराय जिला में ग्रुप एवं बी की परीक्षा एसके महिला कॉलेज तथा ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा आरसीएस कॉलेज मंझौल कॉलेज केंद्र पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel