Darbhanga News: दरभंगा. वर्ग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर लनामिवि के कॉलेजों में अभिभावकों के साथ बैठक होगी. इसमें अभिभावकों को बच्चों को वर्ग तक भेजने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बैठक में विवि से भी पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीनेट की बैठक में दी. प्रो. अजित कुमार चौधरी ने इस बावत उल्लेख किया था. कहा था कि कॉलेजों में पढ़ाई करने बच्चे नहीं आ रहे. विवि स्तर पर पांच वर्षों से बंद कॉपी मूल्यांकन कार्य फिर से शुरु करने का निर्णय लिया गया. इस बाबत डॉ शंभू ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव दिया था. विवि के अंगीभूत कालेजों में संचालित बीएड विभाग के शिक्षकों के लिए तैयार परिनियम को पास नहीं किया. सहमति बनी कि पहले से कार्यरत शिक्षकों के वेतन में कटौती नहीं की जायेगी.