[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: पंचायत सचिव ने गले में फंदा डाल कर ली आत्महत्या

Darbhanga News: पंचायत सचिव ने गले में फंदा डाल कर ली आत्महत्या

0
Darbhanga News: पंचायत सचिव ने गले में फंदा डाल कर ली आत्महत्या

Darbhanga News: कमतौल. ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत के सोतिया निवासी 58 वर्षीय अजय कुमार ठाकुर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वह बेनीपुर प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था. मंगलवार को घर के बरामदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से दो पुत्र एवं दो पुत्री है. सभी की शादी हो चुकी है. वहीं दूसरी पत्नी से एक बेटा व दो बेटी है, जो अविवाहित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel