[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: विधायक ने एसडीओ के साथ अनुमंडल डिग्री कॉलेज का किया मुआयना

Darbhanga News: विधायक ने एसडीओ के साथ अनुमंडल डिग्री कॉलेज का किया मुआयना

0
Darbhanga News: विधायक ने एसडीओ के साथ अनुमंडल डिग्री कॉलेज का किया मुआयना

Darbhanga News: बेनीपुर. अनुमंडल डिग्री महाविद्यालय लक्ष्मणपुर-घोंघिया की शैक्षणिक, प्रशासनिक व विकासात्मक कार्यों की समीक्षा विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को एसडीओ मनीष कुमार झा के साथ की. इस दौरान महाविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ आधारभूत संरचना का विस्तृत जायजा लिया. विधायक चौधरी ने प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार मिश्र से छात्र, शिक्षक उपस्थिति के साथ-साथ आवश्यक सुविधा के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की. साथ ही महाविद्यालय निरीक्षण के दौरान कई अव्यवस्था को चिन्हित करते हुए आवश्यक सुधार की आवश्यकता जतायी. उन्होंने शिक्षक के मात्र एक प्रकोष्ठ निर्धारित करते हुए अन्य कक्ष को पठन-पाठन के लिए उपयोग करने का निर्देश दिया. व्यायामशाला को व्यवस्थित स्वरूप देने की आवश्यकता जतायी. पुस्तकालय का स्तर निम्न होने पर नाराजगी जतायी. एनसीआरटी का उपयोगी व स्तरीय पुस्तकें खरीदने का सुझाव देते हुए सरकारी स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. विधायक ने छात्रों को स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद वर्ग संचालन नहीं होने और लाभ नहीं मिलने को गंभीरता से लेते हुए नियमित कम्प्यूटर वर्ग संचालित करवाने का निर्देश प्रभारी प्रधानाचार्य को दिया. शौचालय की जर्जरता को देखते हुए परिसर से ही स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यालय के अभियंता को बुलाकर प्राक्कलन तैयार कर अविलंब मरम्मति का निर्देश दिया. वहीं सीओ अश्विनी कुमार को एक सप्ताह के अन्दर महाविद्यालय की भूमि को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा. विधायक ने महाविद्यालय परिसर में एक बहुउद्देशीय भवन निर्माण की आवश्यकता जताते हुए अविलंब निर्माण करवाने का भी आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel