[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: डीसीइ में स्नातक स्तर पर गणित व संगणना पाठ्यक्रम की होगी पढ़ाई

Darbhanga News: डीसीइ में स्नातक स्तर पर गणित व संगणना पाठ्यक्रम की होगी पढ़ाई

0
Darbhanga News: डीसीइ में स्नातक स्तर पर गणित व संगणना पाठ्यक्रम की होगी पढ़ाई

Darbhanga News: सदर. डीसीइ को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक स्तर पर एक नयी शाखा गणित एवं संगणना की औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस नवीन पाठ्यक्रम के तहत 60 छात्रों के वार्षिक नामांकन की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का नया अवसर प्राप्त होगा. आधुनिक तकनीकी युग की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम गणित व संगणना वर्तमान आंकड़ा-आधारित और प्रौद्योगिकी केंद्रित युग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उभरती हुई शाखा मानी जा रही है. यह शाखा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी जो भविष्य में सॉफ्टवेयर उद्योग अनुसंधान संस्थानों वित्तीय प्रौद्योगिकी डेटा विज्ञान एवं उच्च स्तरीय तकनीकी क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ चंदन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गणित एवं संगणना आज के तेजी से बदलते तकनीकी विश्व की आवश्यकता है. एआइसीटीइ से इस नए पाठ्यक्रम की स्वीकृति डीसीइ के शैक्षणिक विस्तार और गुणवत्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह नया कार्यक्रम छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के साथ अनुसंधान नवाचार एवं उच्च स्तरीय तकनीकी विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel