[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा विवाहिता की हत्या कर हाथ-पैर बांध लाश को नदी में फेंका, सनसनी

विवाहिता की हत्या कर हाथ-पैर बांध लाश को नदी में फेंका, सनसनी

0
विवाहिता की हत्या कर हाथ-पैर बांध लाश को नदी में फेंका, सनसनी

बिरौल. पोखराम कोणी घाट-लदहो के बीच जीवछ नदी में गुरुवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर सदल-बल पहुंचे एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया. पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतका की पहचान पोखराम उत्तरी निवासी अमरजीत सदा की 22 वर्षीया पत्नी राधा देवी के रूप में हुई. मामले में मृतका के पिता साहो पंचायत के लंका टोल निवासी कुशेश्वर सदा ने बेटी की हत्या का आरोप पति, ससुर, ननद समेत अन्य परिवार के सदस्यों पर लगाया है. पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को ओखली से बांधकर पानी में डूबोने का आरोप लगाते हुए बेटी के ससुरालपक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया गया है कि पुत्री राधा देवी की शादी दो वर्ष पूर्व पोखराम उत्तरी निवासी अमरजीत कुमार से हुई थी. शादी के समय लगभग 51 हजार नकद दहेज दिया था. शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार एक लाख व एक गाड़ी की मांग की जा रही थी. पुत्री अक्सर फोन पर मारपीट किये जाने व दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने की शिकायत करती थी. कई बार समझाने पर कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रहती थी, लेकिन बाद में फिर से उत्पीड़न शुरू हो जाता था. इस बीच पुत्री 21 जनवरी से लापता थी. परिवार के लोग लगातार इधर-उधर नदी, पोखर समेत आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने बेटी के लापता होने को लेकर थाना में आवेदन दिया था. गुरुवार को पुलिस ने नदी से राधा देवी का शव बरामद किया. इधर घटना के बाद से पति अमरजीत कुमार सहित ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं एसडीपीओ तिवारी ने बताया कि शव का हाथ-पैर बंधा हुआ पाया गया. प्रथमदृष्टया हत्या कर शव को छिपाने के लिए नदी में फेंका गया है. इस घटना में संलिप्त आरोपित फरार हैं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel