Darbhanga News: दरभंगा. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने बुधवार को यहां विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उपकेंद्र में उपलब्ध सेफ्टी उपकरणों की समीक्षा की. सभी कार्यों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने को लेकर सख्त निर्देश दिए. अग्निशमन उपकरणों की वैधता की जांच की. उपकेंद्र के कर्मियों को शिफ्ट वार अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मरों के लोड की स्थिति, तेल के स्तर, अर्थिंग तथा सिलिका जेल की स्थिति का अवलोकन किया. विद्युत उपकेंद्र, ग्रिड उपकेंद्र एवं लाइनों के अनुरक्षण कार्यों में मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रबंध निदेशक ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी द्वारा नवनिर्मित प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया. संवेदक को शेष फर्नीचर एवं उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित को कहा.