[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा युवक की गोली मारकर हत्या, खरना की रात घटना को दिया गया अंजाम

युवक की गोली मारकर हत्या, खरना की रात घटना को दिया गया अंजाम

0
युवक की गोली मारकर हत्या, खरना की रात घटना को दिया गया अंजाम

दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के जीतुगाछी वृंदावन घाट के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद युवक के शरीर पर चाकू से वार भी किया गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध भी किया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 25 निवासी हीरा सहनी के रुप में हुई है. पुलिस ने मौके से कंबल व जैकेट को बरामद किया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. एफएसएल की टीम भी वहां पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक को फोन करके उसके दोस्तों ने ही बुलाया था. सभी की आपस में बातचीत होती थी. मृतक को बुलाया गया है. सभी एक जगह बैठे हैं. आपस में बातचीत हुई है. इसके बाद विवाद हुआ है और घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारी अभी घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं. उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि सभी का आपस में संबंध था. घटना के संबंध में मृतक की मां का कहना है कि आठ बजे वह खरना की पूजा की थी. प्रसाद खाने के बाद उनका बेटा घर से निकला था. गोली चलाने वाले जिस युवक का नाम बताया जा रहा है, वह कुछ दिन पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आया है. सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि एक युवक की हत्या कर दी गयी है. एफएसएल टीम को बुलाया गया है. कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे है. डॉग स्कवायड को बुलाया गया है. एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel