[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा मुंबई रूट पर विमान सेवा की लेटलतीफी से यात्रियों का फूटा गुस्सा

मुंबई रूट पर विमान सेवा की लेटलतीफी से यात्रियों का फूटा गुस्सा

0
मुंबई रूट पर विमान सेवा की लेटलतीफी से यात्रियों का फूटा गुस्सा

दरभंगा. मुंबई रूट पर विमान सेवा की लेटलतीफी से यात्रियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. मुंबई की यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को फ्लाइट संख्या एसजी 115 के सुबह 10.05 बजे के बजाय शाम करीब चार बजे यहां पहुंचने की जानकारी दी गयी. इसे लेकर यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. फ्लाइट पकड़ने पहुंचे एक दर्जन से अधिक यात्रियों ने सुबह करीब 09.30 बजे हंगामा कर दिया. इसे लेकर टर्मिनल पर अफरा- तफरी मच गयी. पैसेंजरों का कहना था कि फ्लाइट में विलंब को लेकर सूचना नहीं दी गयी. इस कारण वे सुबह-सबेरे एयरपोर्ट पहुंच गये. यहां पहुंचने के बाद मुंबई से दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट के पांच घंटे से अधिक विलंब होने की जानकारी दी गयी. स्थिति को संभालने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हुआ. बताया गया कि दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 116 शाम चार बजे के बाद यात्रियों को लेकर यहां रवाना हुई, जबकि फ्लाइट का नियत समय सुबह 10.50 बजे है. मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए नीतीश शाह ने कहा कि दरभंगा से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट 10 बजकर 50 मिनट पर थी, लेकिन बिना किसी नोटिस के फ्लाइट का समय दोपहर 03. 55 बजे कर दिया गया. कहा कि अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है, कि उस समय पर विमान जायेगा या नहीं. कहा कि कर्मी कुछ बता भी नहीं रहे. नीतीश ने कहा कि आने जाने के खर्चा के साथ समय भी बर्बाद हो गया. यात्रियों को बाहर बैठा दिया गया है. गर्मी से यात्रियों का हाल बेहाल है. एयरपोर्ट पर सुविधा नहीं है. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel