[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दरभंगा: जाले में जनता की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

दरभंगा: जाले में जनता की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

0
दरभंगा: जाले में जनता की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर
AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले प्रखंड में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन 19 मई को विशेष सहयोग शिविर आयोजित करेगा. बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में आम लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे.

दो पंचायतों में आयोजित होगा शिविर

प्रखंड क्षेत्र के देउरा-बंधौली पंचायत भवन और मुरैठा पंचायत स्थित एपीएचसी परिसर में विशेष सहयोग शिविर लगाया जाएगा. दोनों स्थानों पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे.

कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

देउरा-बंधौली पंचायत भवन में आयोजित शिविर में डीडीसी स्वप्निल, सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, बीडीओ मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

वहीं मुरैठा एपीएचसी परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार आर्या, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सीओ वत्सांक और अन्य प्रशासनिक कर्मी लोगों की शिकायतें सुनेंगे.

ऑन-द-स्पॉट समाधान की तैयारी

प्रशासन ने बताया कि शिविर में आने वाली शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर लिखित रूप से अपनी समस्याएं दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel