[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे का अंबार, दुर्गंध और संक्रमण की आशंका से लोग परेशान

जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे का अंबार, दुर्गंध और संक्रमण की आशंका से लोग परेशान

0
जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे का अंबार, दुर्गंध और संक्रमण की आशंका से लोग परेशान
जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग के किनारे जमा कचरे का ढेर

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले-घोघराहाचट्टी मुख्य मार्ग के किनारे लगातार जमा हो रहे कचरे के ढेर से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है. सड़क किनारे फैले कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई जा रही है.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सहसपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार और आसपास के दुकानदारों का कचरा सड़क किनारे लाकर फेंका जा रहा है. लगातार कचरा जमा होने से यहां बड़ा ढेर बन गया है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

बारिश और गर्मी में बढ़ रही चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में कचरे के सड़ने से दुर्गंध और अधिक बढ़ जाती है. इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कचरे के निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है.

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क किनारे कचरा फेंकने पर रोक लगाने तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि मुख्य मार्ग के किनारे इस तरह कचरा जमा होना न केवल स्वच्छता के लिए चुनौती है, बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है.

मुखिया ने दी सफाई

मामले में सहसपुर पंचायत के मुखिया रामयाद महतो ने बताया कि पंचायत में सूखा और गीला कचरा प्रबंधन के लिए डब्ल्यूएपी (वेस्ट प्रोसेसिंग) स्थल उपलब्ध है, जहां कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि घोघराहा क्षेत्र के कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित स्थल के बजाय अन्य जगहों पर कचरा डाला जा रहा है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel