[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: सैदनगर से अललपट्टी तक हटा दी गयी सड़क किनारे बनी अवैध दुकानें

Darbhanga News: सैदनगर से अललपट्टी तक हटा दी गयी सड़क किनारे बनी अवैध दुकानें

0
Darbhanga News: सैदनगर से अललपट्टी तक हटा दी गयी सड़क किनारे बनी अवैध दुकानें

Darbhanga News: दरभंगा. डीएम एवं एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. इसे लेकर विशेषकर लहेरियासराय इलाके में दिनभर हड़कंप मचा रहा. प्रशासन ने रविवार को ही माइकिंग के माध्यम से लोगों को सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा था. इसे लेकर सुबह से ही कुछ लोग खुद से दुकानों को समेट रहे थे. इसी बीच बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अमला पहुंचा तथा कार्रवाई प्रारंभ कर दी. सैदनगर मछहट्टा में अवैध तरीके से बनायी गयी दुकानें उजाड़ दी गयी. लोहिया चाैक, बलभद्रपुर, बेंता, अललपट्टी, डीएमसीएच रोड को अतिक्रमणकारियों से पूरी तरह से खाली करा लिया गया. अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ विकास कुमार, डीसीएलआर संजीत कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार कर रहे थे.

कई टीमों में बंटकर की गयी कार्रवाई

अभियान को लेकर प्रशासन ने कई टीमों का गठन कर रखा था. कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों से अवैध दुकान समेत ठेला आदि को हटाया गया. पहली बार अतिक्रमण हटाने को लेकर गठित टीम ने सख्ती का रुख रखा. सामने मिली अवैध दुकानों को जेसीबी की मदद से तत्काल हटा दिया गया. किसी के रोकने-टोकने का असर अधिकारियों पर नहीं दिखा. मौके पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद रहे. कर्पूरी चौक से बेंता चौक तक यातायात थाना तथा बेंता थाना पुलिस की निगरानी में अभियान चलाया गया. वहां भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनायी गयी दुकानों को बुलडोजर से हटा दिया गया. मौके पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी रही. अधिकारी खुद पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए थे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो.

कहते हें अधिकारी

अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. जो लोग सड़क या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे खुद से उसे हटा लें. स्वेच्छा से नहीं हटाया, तो नगर निगम और प्रशासन सख्त कदम उठाएगा. अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है. आम लोगों को परेशानी होती है. शहर की व्यवस्था बिगड़ती है. प्रशासन अब नियमित रूप से कार्रवाई करेगा.

विकास कुमार, एसडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel