[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा पंचायत की आमसभा में जो योजनाएं नहीं हुईं पारित, उन पर भी चल रहा काम

पंचायत की आमसभा में जो योजनाएं नहीं हुईं पारित, उन पर भी चल रहा काम

0
पंचायत की आमसभा में जो योजनाएं नहीं हुईं पारित, उन पर भी चल रहा काम

बिरौल. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख मुखी देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व की बैठक में सदस्यों द्वारा पारित करायी गयी योजनाओं की जानकारी बीडीओ प्रदीप कुमार झा द्वारा दी गयी. वही वर्ष 2025-26 की नई योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान पड़री के पंसस बिहारी ठाकुर व पोखराम उत्तरी के पंसस राजू चौधरी योजनाओं को लेकर आपस में भिड़ गये. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ शुरू हो गया. मामला बढ़ते देख अन्य सदस्यों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया. इसके बाद बारी-बारी से सदस्यों ने मुद्दा उठाया. सहसराम के मुखिया राधा मोहन चौधरी ने राजस्व महा अभियान में लिए गए आवेदन का निष्पादन का विवरण सार्वजनिक करने को कहा. साथ ही कर्बला का दाखिल-खारिज के बावत जानकारी मांगी. पंचायत के इंद्रकांत चौधरी के पशु शेड में बिजली कनेक्शन के रिजेक्ट होने के बारे में जवाब मांगा. इन सभी का निदान जल्द करने की मांग की. वहीं इटवा-शिवनगर के मुखिया पतिलाल पासवान ने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है. निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा है. पड़री के पंसस मो. शफीक में कहा कि पंचायत में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से तीन योजना उनके द्वारा की गयी, लेकिन पूर्व प्रमुख ने रुपये की निकासी कर ली है. अकबरपुर बेंक के मुखिया विशम्भर पासवान ने कहा कि अधिकांश बैठक में सीओ नहीं आते हैं. उन्होंने मनरेगा पीओ से कहा कि पंचायत में हुई आमसभा में बिना पारित किये ही कैसे उन योजनाओं को इंट्री किया जाता है और कार्य किया जाता है. पांच ऐसी योजना हैं, जो आमसभा में पारित नहीं होने के बावजूद कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा सदस्यों ने पूर्व में की योजनाओं का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की. मौके पर बीडीओ प्रदीप कुमार झा, उपप्रमुख अर्पणा कुमारी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ठाकुर, अरगा-उसरी के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र, उछटी मुखिया मिथिलेश शर्मा, थानाध्यक्ष चन्द्रमणि, राजीव चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व पंसस मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel