[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी: जगुनाथ रेड्डी

Darbhanga News: ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी: जगुनाथ रेड्डी

0
Darbhanga News: ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी: जगुनाथ रेड्डी

Darbhanga News: बिरौल. वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरुवार को बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय व थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जनता के साथ संवाद भी किया. निरीक्षण के दौरान दर्जनों मामलों की समीक्षा की. कार्यालय के संबंधित अभिलेख व व्यवस्था अद्यतन पायी. वहां से एसएसपी नवनिर्मित थाना भवन पहुंचे. वहां आम जनता के साथ संवाद किया. एसएसपी ने कहा कि यह थाना आपका है. आपलोग हमारे साथ खड़े रहें, हम पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करते रहेंगे. संवाद में एसएसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी. उन्होंने बाइक चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने व चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की. कहा कि ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ पर फल-सब्जी बेचने वालों को हटाने से पहले वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की बात कही, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो सके. वहीं साइबर फ्रॉड को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया. कहा कि साइबर अपराध से बचाव में आम जनता की भूमिका अहम है. अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर लोग क्लिक नहीं करें, क्योंकि इससे आपकी निजी जानकारी व बैंक विवरण चोरी हो सकती है. एसएसपी ने कहा कि पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में रखना अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित होता है.

दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में पंचायत करनेवालों पर भी होगी कार्रवाई

वहीं उन्होंने कहा कि एफआइआर दर्ज कराने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगता. एफआइआर दर्ज कराना नागरिक का कानूनी अधिकार है. साइबर फ्रॉड या किसी भी अपराध की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. जमीन संबंधी मामलों पर कहा कि जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके लिए 14 दिनों की समय-सीमा तय है. उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में पंचायत या समझौते का कोई स्थान नहीं है. ऐसे मामलों में यदि पंचायत की जाती है तो उसमें शामिल लोग भी दंड के भागीदार माने जायेंगे. ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देना अनिवार्य है. मौके पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, नदी थानाध्यक्ष उजुवा, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष सुशील कुमार, अमित लाल वर्मन, मुकेश कुमार सहित अनुमंडल के अन्य थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी के अलावा शिवू झा, राधा मोहन चौधरी, प्रदीप यादव, शंकर झा, मनोज सुधांशु, हरि सहनी, मो. इम्तेयाज आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel